कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच सक्रिय भूमिका से अस्थायी तौर पर ब्रेक लेना चाहते हैं प्रशांत किशोर

By अनुराग गुप्ता | Aug 05, 2021

नयी दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय भूमिका निभाने की शर्त रखी है। हालांकि पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी इस पर जल्द ही कोई निर्णय ले सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर के लिए कांग्रेस की राह कितनी आसान ? क्या जी-23 के नेता कर पाएंगे स्वीकार ? 

आपको बता दें कि प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें जारी हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ 23 जुलाई को की गई बैठक में प्रशांत किशोर से जुड़ा हुआ मुद्दा उठाया था। इस बैठक में एके एंटनी, मल्लिकार्जुन खड़गे, कमलनाथ, केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा

Premium Watch सेगमेंट में बढ़त के लिए छोटी घड़ी कंपनियों में निवेश की तैयारी में Titan

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे