राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे मध्य प्रदेश, जबलपुर और दमोह के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By दिनेश शुक्ल | Mar 06, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुँचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का डुमना विमानतल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति दो दिवसीय प्रवास पर भारतीय वायुसेना के विमान से शनिवार सुबह करीब 9.40 बजे डुमना पहुंचे थे। विमानतल पर राष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने की तथा उनका स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: शहीद लक्ष्मीकांत द्विवेदी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

वही आज सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का डुमना विमानतल पर स्वागत करने के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति जस्टिस मोहम्मद रफीक, प्रदेश के आयुष एवं जलसंसाधन राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरे, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर प्रिंसिपल बैंच के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर बैंच के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर बैंच के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस सुजॉय पाल पहुँचे।

 

इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसान सम्मेलन के नाम पर नौटंकी कर रहे दिग्विजय सिंह

साथ ही जबलपुर के सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, लखन घनघोरिया एवं विनय सक्सेना, प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, कॉलेज ऑफ मेटेरियल मैनेजमेंट जबलपुर के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर तथा पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा भी विमानतल पर उपस्थित थे। राष्ट्रपति कोविन्द ने सभी से परिचय प्राप्त किया। राष्ट्रपति डुमना विमानतल से सीधे सर्किट हाउस के लिये रवाना हुये।

प्रमुख खबरें

Taxpayers सावधान! Form 16 की जगह लेगा नया Form 130, Income Tax के नियमों में हो रहा बड़ा फेरबदल

Middle East संकट से Air India-IndiGo बेहाल, 30% बढ़ी लागत, कई International Flights हुईं रद्द

पाकिस्तान की तरह हम दलाल देश नहीं, मध्यस्थता के सवाल पर जयशंकर ने दिया टका सा जवाब

श्रीरामनवमी की तिथि पर राजतिलक, स्वस्ति वाचन और शंखनाद बनाएंगे आयोजन को खास, बालेंद्र शाह के शपथ ग्रहण में दिखेगी हिंदू संस्कृति की झलक