अस्‍पताल में सोल्‍जर की तरह बेटी का ध्यान रखती थी प्रियंका चोपड़ा जोनस, बेटी की शेयर की पहली झलक

By निधि अविनाश | May 09, 2022

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में प्रियंका ने अपनी छोटी सी बेटी को बाहों में भर रखा है। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी साथ में नजर आ रहे है। प्रियंका ने तस्वीर के साथा कैप्शन में बच्ची को अस्पताल से लेकर घर लाने तक के जर्नी के बारे में बताया है। आपको बता दें कि प्रियंका की बेटी 100 दिनों तक अस्पताल के एनआईसीयू में रहने के बाद घर लौटी है। प्रिंयका ने यह तस्वीर मदर्स डे पर शेयर की थी और लिखा कि "पिछले कुछ महीने काफी उतार-चढ़ाव भरे थे। उन्होंने लिखा, ‘‘.... 100 से अधिक तक समय तक एनआईसीयू में रहने के बाद हमारी बेटी आखिरकार घर लौट आई है।’’ अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ हर परिवार का सफर अलग होता है और इसमें एक निश्चित तरह का विश्वास कायम करने की जरूरत होती है...हमारे लिए पिछले कुछ महीने चुनौतीपूर्ण थे... पीछे मुड़कर देखने पर एक बात तो स्पष्ट है कि हर पल कितना कीमती और खूबसूरत होता है।’’

इसे भी पढ़ें: Lock Upp Highlights: कंटेस्टेंट के चौंकाने वाले खुलासो से भरा हुआ है शो का 70 दिन लंबा सफर

प्रियंका के इस पोस्ट पर बहन परिणीति चोपड़ा से लेकर बॉलीवुड से रणवीर सिंह, सोनम कपूर और प्रिति जिंटा ने जमकर प्यार लुटाया है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी अपनी नातिन का स्वागत किया है। इसी बीच परिणीति ने कमेंट सेक्शन पर लिखा कि बीते तीन महीने से भी ज्यादा समय तक प्रियंका एक सोल्जर की तरह अस्पताल में प्रीमैच्‍योर पैदा हुई मालती का ध्यान रख रही थीं। नन्ही बिटिया ने हमें पहले ही बहुत कुछ सीखा दिया है और वह तो इस बारे में कुछ जानती भी नहीं है! चलो अब उसे बिगाड़ने का टाइम आ गया है। आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने अपनी नन्ही परी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं