केरल में प्रियंका गांधी का चुनाव प्रचार, विपक्ष को धोखाधड़ी और घोटालों की हुकूमत बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2021

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये मंगलवार को प्रचार अभियान के दौरान प्रदेश की माकपा की अगुवाई वाली एलडीएफ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह धोखाधड़ी और घोटालों वाली सरकार है, जो साम्यवादी घोषणा पत्र के बजाय उद्योगपतियों के घोषणापत्र पर अमल कर रही है। वाद्रा ने कहा कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) ने साम्यवादी घोषणा पत्र के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया था लेकिन असल में यह केंद्र की मोदी सरकार की तरह ‘उद्योगपतियों के घोषणा पत्र’ पर अमल कर रही है।

इसे भी पढ़ें: छिंदवाड़ा के व्यापारियों ने 31 मार्च से 03 अप्रैल तक व्यापार बंद करने का लिया निर्णय

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें, दोनों संपत्तियों को उद्योगपतियों को सौंपने पर तवज्जो दे रही हैं। कांग्रेस नेता यूडीएफ के चुनाव घोषणा पत्र में सूचीबद्ध विभिन्न वादों के बारे में बताया और पार्टी की न्यूनतम आय गारंटी योजना ‘न्याय योजना’का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “ आप केरल में जो करेंगे, वह देश के बाकी हिस्सों के लिए रास्ता दिखाएगा। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और मुझे विश्वास है कि आप इसका पूरी तरह से निर्वहन करेंगे।” पूनथुरा की रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर और पूर्व राज्य मंत्री वी एस शिवकुमार भी मौजूद थे।

वाद्रा ने अलप्पुझा, कोल्लम और तिरुवनंतपुरम जिलों के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केरल की एलडीएफ सरकार और केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सोना तस्करी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वाम सरकार केरल के असली सोने यानी राज्य की जनता को पहचानने में नाकाम रही। सोना घोटाला राजनयिक चैनलों के माध्यम से 14.82 करोड़ रुपये के लगभग 30 किलोग्राम सोने की पिछले साल जुलाई में जब्ती से संबंधित है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन