यामी गौतम के बाद आजकल किसके के साथ रिलेशनशिप में हैं पुलकित सम्राट

By आकांक्षा तिवारी | Sep 19, 2019

बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में ब्रेकअप और पैचअप होना आम बात है। अब जैसे कुछ समय पहले तक पुलकित सम्राट और यामी गौतम के रिलेशनशिप की ख़बरें सामने आ रही थीं। वहीं अब उनका नाम कृति खरबंदा के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि अभिनेता पुलकित सम्राट कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं। 

 

दोनों ने फ़िल्म 'वीरे की वेडिंग' में साथ काम किया था। पहली बार दोनों की मुलाक़ात इसी फ़िल्म के सेट पर हुई थी। 'वीरे की वेडिंग' एक रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म थी, जो कि पिछले साल रिलीज़ की गई थी। फ़िल्म के सेट पर पुलकित और कृति की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। 

इसे भी पढ़ें: IIFA Awards 2019: सलमान खान के साथ आईफा के ग्रीन कारपेट पर उतरा देशी कुत्ता

फिलहाल दोनों ही उनकी अगली फ़िल्म 'पागलपंती' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि शूटिंग के साथ ही दोनों क्वालिटी टाइम भी बिता रहे हैं। खबरों के मुताबिक, फ़िल्म 'वीरे की वेडिंग' के बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया था। इन दोनों के अफ़येर की पुष्टि उस समय हो गई जब दोनों पिछले साल वरुण शर्मा के जन्म दिन पर साथ दिखाई दिये। इसके अलावा इन्हें लंदन में भी साथ घूमते देखा गया। 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 58 दिनों तक फ़िल्म पागलपंती की शूटिंग लंदन में चली, जिसके चलते इन्हें कई बार लंदन में साथ हैंगआउट करते पाया गया। यही नहीं, दोनों की दीवानगी इस कदर बढ़ चुकी है कि अब दोनों  एक ही रेसीडेंशल कॉम्प्लेक्स में साथ रहते हैं। इसके अलावा दोनों जिम भी साथ ही करते हैं और तो और दोनों का जिम ट्रेनर भी एक ही है। 

इसे भी पढ़ें: सेक्स एजुकेशन पर आधारित राजकुमार राव की फिल्म को मिली सेंसर बोर्ड से हरी झंडी

इतना ही नहीं पुलकित आजकल साउथ इंडियन खाना खाना पसंद कर रहे हैं, क्योंकि कृति को साउथ इंडियन फ़ूड काफ़ी पसंद है। सिर्फ़ पुलकित ही नहीं, बल्कि कृति भी पुलिकत को काफ़ी चाहने लगी हैं। यही वजह है कि वो पुलकित के लिये सेट पर खाना भी भेजती हैं। 

 

इस समय पुलकित और कृति एक मुंबई में एक गाने की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान पुलकित कृति के लिये चॉकलेट या फूल भी भेजा करते हैं। 

 

कृति से पहले पुलकित सनम रे की शूटिंग के दौरान यामी गौतम के करीब आ गये थे। पर इन दोनों का रिश्ता ज़्यादा दिन तक चला नहीं, जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फ़ैसला लिया। अब देखते हैं पुलकित और कृति का ये रिश्ता कितना चलता है।

 

- आकांक्षा तिवारी

 

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला