पंजाब के दिग्गज राजनेता है सुखदेव सिंह ढींडसा, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रह चुके हैं मंत्री

By अंकित सिंह | Apr 09, 2022

हाल में संपन्न हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के अलावा एक और पार्टी शामिल थी। उस पार्टी का नाम शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) में है। पार्टी ने पंजाब के विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन जीत किसी पर नहीं मिली। जब इस गठबंधन का ऐलान हो रहा था तो बार-बार एक नाम मुख्य रूप से हो सुर्खियों में था। वह नाम था सुखदेव सिंह ढींडसा का। जी हां, सुखदेव सिंह ढींडसा ही शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के संस्थापक और वर्तमान में अध्यक्ष कौन हैं। सुखदेव सिंह ढींडसा पंजाब की राजनीति के दिग्गज नेता माने जाते हैं जो कि प्रकाश सिंह बादल के बेहद करीबी रहे। हालांकि सुखबीर सिंह बादल से इन्हे परेशानी हुई और उन्होंने अपना रास्ता अलग कर लिया। 

 

इसे भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स से छीना मैच, राहुल तेवतिया ने 2 छक्के लगाकर सभी को किया हैरान


सुखदेव सिंह ढींडसा का जन्म 9 अप्रैल 1936 को पंजाब के संगरूर में हुआ था। ढींडसा ने अपने पढ़ाई के दिनों में ही सक्रिय राजनीति की शुरुआत की थी जब वह छात्र नेता के रूप में रणबीर कॉलेज छात्र परिषद के पहले निर्वाचित सचिव थे। बाद में वे अध्यक्ष पद के लिए भी चुने गए। ग्रेजुएशन के बाद वह युवावस्था में ही अपने गांव के सरपंच चुने गए। इसके बाद से वह धीरे धीरे राजनीति की सीढ़ियां चढ़ते गए। बाद में वे संगरूर के प्रखंड समिति के अध्यक्ष बने। इसके अलावा जिला सहकारी बैंक, संगरूर के प्रबंध निदेशक के रूप में भी उन्हें चुना गया। 1972 में सुखदेव सिंह ढींडसा ने एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर धनौला विधानसभा चुनाव से जीत हासिल की थी। बाद में वह शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। 

 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के मंत्री ने पंजाब सरकार पर की टिप्पणी तो आगबबूला हुए AAP विधायक ! बोले- हम भ्रष्टाचार नहीं, शासन करना जानते हैं


सुखदेव सिंह ढींडसा पंजाब में कई सरकारों में मंत्री रहे हैं। 1980, 1985 में भी उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। सुरजीत सिंह बरनाला की सरकार में मतभेद पैदा हो जाने की वजह से ढींडसा ने प्रकाश सिंह बादल का समर्थन किया और उनके साथ जुड़ गए। सुखदेव सिंह ढींडसा 1998 से लेकर 2004 तक भी राज्यसभा के सदस्य हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह स्पोर्ट्स और उर्वरक तथा रसायन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ढींडसा 2004 से 2009 तक संगरूर से लोकसभा के सदस्य रहे। 2010 से 2022 तक वह राज्यसभा के भी सदस्य रहे हैं। 2019 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया। 

प्रमुख खबरें

विपक्ष के दक्षिण में साफ, उत्तर में हाफ वाले तंज पर नड्डा का पलटवार, बोले- ग़म भुलाने के लिए ख्याल अच्छा है...

Japan के प्रधानमंत्री Kishida ने उपचुनाव में हार के बाद पद छोड़ने से किया इनकार

जिसने बनाई पहली कोरोना वैक्सीन, उस साइंटिस्ट को भ्रष्टाटारी बता चीनी संसद से निष्कासित किया गया

Port Blair हवाई अड्डे को रात में विमान उतारने, उड़ान भरने की सुविधा मिली