कर्नाटक भाजपा प्रमुख के विवादित बोल, बोले- राहुल गांधी ड्रग एडिक्ट और ड्रग पेडलर हैं

By अनुराग गुप्ता | Oct 19, 2021

बेंगलुरू। कर्नाटक भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कटील ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ड्रग एडिक्ट और ड्रग पेडलर हैं। उनके इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, नलिन कुमार कटील का बयान कर्नाटक कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किए जाने के बाद आया।  

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को लेकर सफाई दी और ट्वीट कर कहा कि मेरा हमेशा से मानना है कि राजनीतिक चर्चा में नागरिक और संसदीय भाषा होना जरूरी है। कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए एक नौसिखिए सोशल मीडिया मैनेजर की ओर से किया गया असभ्य ट्वीट खेदजनक है और उसे हटा लिया गया है।

दरअसल, कर्नाटक कांग्रेस ने कन्नड़ भाषा में एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया और खुद कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख ने ट्वीट कर सफाई दी। हालांकि भाजपा नेता मालविका अविनाश ने कहा कि महज कांग्रेस ही है जो इतना नीचे गिर सकती है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश प्रमुख की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद विवाद फिर से गर्मा गया।

कौन हैं राहुल गांधी ? 

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी कौन हैं ? मैं यह नहीं कह रहा हूं। राहुल गांधी ड्रग एडिक्ट और ड्रग पेडलर हैं। यह मीडिया में आ गया था... भाजपा नेता की इस टिप्पणी के बाद डीके शिवकुमार का ट्वीट सामने आया। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेताओं ने ही कर दिया खुलासा, शिवकुमार लेते हैं 10-12 प्रतिशत कमीशन, करीबी ने 100 करोड़ कमाए, सोचिए DK के पास कितना होगा? 

उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा कि कल मैंने कहा था कि मेरा मानना है कि राजनीति सभ्य और सम्मानजनक होनी चाहिए, यहां तक कि विपक्षियों के लिए भी। मुझे आशा है कि भाजपा भी मेरे साथ इसे मानती है और राहुल गांधी के खिलाफ अपने प्रदेश अध्यक्ष की अपमानजनक और असंसदीय टिप्पणियों के लिए माफी मांगेगी।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार