Rahul Gandhi पहुंचे जयपुर, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर आज यानी शनिवार को जयपुर पहुंचे। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस की राजस्थान इकाई के प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राहुल गांधी की अगवानी की।

गहलोत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी फोटो साझा करते हुए लिखा, ‘‘ जयपुर हवाई अड्डे पर राहुल गांधी का सहृदय स्वागत किया। आपका आगमन हमेशा ही राजस्थानवासियों को नव उल्लास और ऊर्जा से भर देता है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी जयपुर के मानसरोवर इलाके में कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदेश कार्यालय की आधारशिला रखेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Meerut में किशोरी से दुष्कर्म के लिए व्यक्ति को 20 वर्ष की कारावास की सजा

NRC का छिपा रूप है SIR : Akhilesh Yadav

थाई और कंबोडियाई नेताओं ने संघर्षविराम नवीनीकृत करने पर सहमति जताई: Donald Trump

Lucknow में फंदे से लटका मिला सिपाही, पुलिस ने जांच शुरू की