संबित पात्रा ने राहुल को बताया झूठों का सरदार, बोले- कांग्रेस सरकार ने बनवाए थे हिरासत केंद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाने के लिये भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बृहस्पतिवार को पलटवार करते हुए उन्हें ‘‘झूठों का सरदार’’कहा। भाजपा ने कहा कि असम में हिरासत केंद्र (डिटेंशन सेंटर) तब बनाये गए थे जब कांग्रेस केंद्र और राज्य दोनों ही जगह सत्ता में थी। इससे पहले दिन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट करके आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में हिरासत केंद्र के मुद्दे पर देश से झूठ बोल रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: नागरिकता कानून के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा: भाजपा

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है लेकिन उनसे सार्वजनिक संवाद में शालीन भाषा की अपेक्षा करना बहुत ज्यादा है। पात्रा ने कहा कि 2011 में तत्कालीन कांग्रेस नीत संप्रग सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान दिखाया जिसमें कहा गया था कि असम में हिरासत केंद्र स्थापित किये गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी झूठों के सरदार हैं। असम में तीन हिरासत केंद्र उनकी पार्टी ने बनवाये थे, जो (उस वक्त) केंद्र और राज्य दोनों ही जगह सत्ता में थी।’’ पात्रा ने असम सरकार द्वारा अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर जारी श्वेतपत्र भी दिखाया और दावा किया कि इसमें भी हिरासत केंद्र स्थापित करने की बात की गई है। उन्होंने साथ ही कहा कि हिरासत केंद्रों और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) में कोई संबंध नहीं है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री को भ्रष्ट कहने वाले राहुल गांधी अपने बयान के लिए माफी मांगें: संबित पात्रा

गांधी ने बृहस्पतिवार को मोदी पर उनकी उस टिप्पणी को लेकर निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में कोई हिरासत केंद्र नहीं है। गांधी ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया,‘‘आरएसएस के प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलते हैं।’’ उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो क्लिप भी डाली जिसमें मोदी कांग्रेस और उसके सहयोगियों तथा ‘‘शहरी नक्सलियों’’ पर यह अफवाह फैलाने का आरोप लगा रहे हैं कि मुस्लिमों को हिरासत केंद्रों में भेजा जाएगा। क्लिप में असम में एक कथित हिरासत केंद्र बनते हुए भी दिखाया गया है। 

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh के बलरामपुर में नाबालिग दलित लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत

बार-बार Nail Extension करवाना पड़ सकता है भारी, होते हैं ये 6 नुकसान

Maharashtra : पानी की किल्लत से जूझ रहा जालना गांव, महिलाएं और बच्चे पानी की तलाश में भटकने को मजबूर

Vallabhacharya Jayanti 2024: श्रीकृष्ण के प्रबल अनुयायी थे श्री वल्लभाचार्य