राहुल ने कर्नाटक के सीएम को लिखा पत्र, वेमुला एक्ट नाम लागू करने मांग की, सिद्धारमैया ने भी कही बड़ी बात

By अंकित सिंह | Apr 18, 2025

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखकर राज्य सरकार से रोहित वेमुला एक्ट नाम से एक कानून बनाने का आग्रह किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शिक्षा प्रणाली में किसी को भी जाति-आधारित भेदभाव का सामना न करना पड़े। कर्नाटक के सीएम को लिखे अपने पत्र में गांधी ने बीआर अंबेडकर के साथ उनके जीवनकाल में हुए भेदभाव को उजागर किया। राहुल ने एक्स पर लिखा कि हाल ही में संसद में मेरी मुलाक़ात दलित, आदिवासी और OBC समुदाय के छात्रों और शिक्षकों से हुई थी। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें किस तरह कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जाति के आधार पर भेदभाव झेलना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के प्रथम परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, National Herald Scam में आरोपी नंबर-1 Sonia Gandhi, आरोपी नंबर-2 Rahul Gandhi के अलावा भूमि सौदा मामले को लेकर Robert Vadra भी टेंशन में

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक में रोहित वेमुला अधिनियम लागू करने के अनुरोध के बाद, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में अधिनियम लागू करने के अपने संकल्प पर अडिग है और जल्द से जल्द कानून लाएगी। कर्नाटक के सीएम ने एक्स पर पोस्ट किया कि मैं राहुल गांधी को उनके हार्दिक पत्र और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारी सरकार कर्नाटक में रोहित वेमुला अधिनियम लागू करने के अपने संकल्प पर अडिग है - यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी भी छात्र को जाति, वर्ग या धर्म के आधार पर भेदभाव का सामना न करना पड़े। हम रोहित, पायल, दर्शन और अनगिनत अन्य लोगों के सपनों का सम्मान करने के लिए जल्द से जल्द यह कानून लाएंगे, जो सम्मान के हकदार थे, न कि बहिष्कार के।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार