Rahul Gandhi यूपी आयेंगे लेकिन अखिलेश के प्रत्याशियों के लिये वोट नहीं मांगेंगे

By अजय कुमार | Nov 04, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नौ विधान सभा सीटों के लिये उपचुनाव की तारीखें करीब आ रही हैं। बीजेपी और सपा दोनों की ही तरफ से जीत के बड़े-बड़े दावे किये जा रहे हैं। वहीं बसपा भी एक बार फिर से उम्मीद की किरण जगाये हुए है, लेकिन ऐन चुनाव से पहले रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे से समाजवादी पार्टी के दिल की धड़कन बढ़ा दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार 05 नवंबर को रायबरेली आ रहे हैं, परंतु वह उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के लिये कोई जनसभा नहीं करेंगे। कांग्रेस आलाकमान द्वारा राहुल के इस दौरे को फिलहाल उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव से अलग रखा जा रहा है। यह बात समाजवादी पार्टी को रास नहीं आ रही है। उसे लगता है कि इससे फील्ड में सपा प्रत्याशियों के खिलाफ मैसेज जायेगा। प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बीच राहुल के दौरे को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि वह इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों का प्रचार भी करेंगे, लेकिन उनके इस दौरे में फिलहाल उपचुनाव के प्रचार को शामिल नहीं किया गया है। यूपी उपचुनाव के समय राहुल के दौरे को राजनीति के कुछ जानकार कांग्रेस की सोची समझी सियासी चाल भी बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बसपा की वजह से भाजपा और सपा की नींद उड़ी, ध्यान बांटने के लिए नारे गढ़ रहे : Mayawati

वैसे पता यह चला है कि राहुल गांधी रायबरेली में जिला प्रशासन व अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद राहुल तेलंगाना चले जाएंगे। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार राहुल के इस दौरे को फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

Ladakh में ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़कर हुआ 5000 रुपये, 10 साल बाद 233 प्रतिशत इजाफा

जनता के पैसे का एक-एक पैसा गुणवत्तापूर्ण कार्य में लगे, विकास के साथ गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: सिंधिया

स्टार्टअप के लिए 2 लाख तो PhD में हर महीने 10 हजार, बेटियों के लिए बिहार की सम्राट सरकार की बड़ी योजनाएं

IPL 2027 के लिए Zaheer Khan बने CSK के नए Head Coach, Stephen Fleming की लेंगे जगह