राज ठाकरे ने उद्धव से कह- शराब की दुकानें खुलने दी जाए, मुश्किल घड़ी में इससे राजस्व बढ़ेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुखराज ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिख कर महाराष्ट्र में शराब की दुकानें खोलने का अनुरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य के कोषागार में राजस्व बढ़ेगा। राज ने इसके पीछे यह तर्क दिया कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू लॉकडाउन के दौरान राज्य का खजाना तेजी से खाली हो रहा है। मनसे प्रमुख ने मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को लिखे पत्र में कहा है कि शराब की दुकानें खुली रखने की इजाजत देने का मतलब शराब पीने वालों की जरूरत को पूरा करने की कोशिश नहीं है, बल्कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राज्य द्वारा सामना की जा रही इस मुश्किल घड़ी में राजस्व को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि करीब एक महीने पहले लॉकडाउन लागू होने के बाद से बंद शराब की दुकानें सामाजिक मेलजोल से दूरी के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए खोलने की इजाजत दी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस नाजुक घड़ी में नैतिकता के विषय में नहीं उलझना चाहिए और आवश्यक निर्णय लेना चाहिए। मनसे प्रमुख ने पत्र में कहा, ‘‘इसके बजाय, समस्या का सामना किया जाए और समाधान तलाशा जाए।’’ उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान राज्य का खजाना तेजी से खाली हो रहा है। लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में लॉकडाउन के उल्लंघन के 63 हजार मामले दर्ज किये गए, 14 हजार लोग गिरफ्तार

प्रमुख खबरें

National Unity Day: विविधता में एकता और अखंडता को मजबूत करने 31 October को मनाया जा रहा Rashtriya Ekta Diwas

Halloween पर कद्दू से बनाएं Creamy Pumpkin Soup और पाई, ये रहीं 3 रेसिपी

ISRO ने NVS-03 सैटेलाइट को तीन पाइरो वाल्व खुले रखकर क्यों किया प्रक्षेपित, प्रमुख ने दी जानकारी

Black Rice से Weight Loss में मदद, फाइबर और प्रोटीन से नियंत्रित रहेगा बढ़ता वजन