महाराष्ट्र में लॉकडाउन के उल्लंघन के 63 हजार मामले दर्ज किये गए, 14 हजार लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र

पुलिस लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिये गलियों में पहरा दे रही है और भारतीय दंड संहिता की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महाराष्ट्र कोविड-19 रोकथाम नियमों के तहत मामले दर्ज कर रही है।

मुंबई। महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये लागू पाबंदियों के उल्लंघन को लेकर कम से कम 63 हजार मामले दर्ज किये गए हैं और 14 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिये गलियों में पहरा दे रही है और भारतीय दंड संहिता की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महाराष्ट्र कोविड-19 रोकथाम नियमों के तहत मामले दर्ज कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: ड्यूटी के दौरान दुर्व्यवहार और हमलों का सामना कर रहीं आशा कार्यकर्ता

एक अधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लगभग 62 हजार 987 मामले दर्ज किये गए हैं और 13 हजार 889 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में लॉकडाउन का पालन कराते समय 63 पुलिकर्मी जानलेवा वायरस की चपेट में आ गए हैं, जिनमें से कुछ का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि अन्य पुलिकर्मियों को पृथक कर दिया गया है।  

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़