राजस्थान के बांसवाड़ा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई स्कूल वैन, एक छात्र की मौत और कई घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

जयपुर, 29 जुलाई राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में बुधवार सुबह एक स्कूल वैन के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से 15 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बांसवाड़ा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अयान वासुनिया (15) के रूप में हुई है।

घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल छात्र रुद्र नेमा (16) को बेहतर इलाज के लिए उदयपुर भेजा गया है। सिंह ने घायल विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनके परिजनों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘घटना की गहन जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’ पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि वैन का संचालन संभवतः सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर किया जा रहा था। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए उपमंडलीय मजिस्ट्रेट स्तर की जांच शुरू कर दी गई है और मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

बहुत सारे लोग थे... Shweta Tiwari पर पूर्व पति Raja Chaudhary ने लगाए बेहद गंभीर आरोप

ब्लैक सी में हमले के बीच फंसे 13 भारतीय, तुरंत एक्शन में आया भारत, आया बड़ा बयान

RCB बनी 300 मिलियन डॉलर से अधिक ब्रांड वैल्यू वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम

दुबई के बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन बुकिंग अब यूपीआई से कर सकेंगे भारतीय पर्यटक, एनआईपीएल ने शुरू की सुविधा