राजस्थान: 8 साल की बच्ची से रेप, हत्या के मामले में शख्स को सुनाई गई मौत की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2021

जोधपुर। जोधपुर की एक अदालत ने पिछले साल सितंबर में सिरोही में आठ वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने के दोषी 26 वर्षीय युवक को मौत की सजा सुनाई। पॉक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश अजिताभ आचार्य ने निकराम उर्फ ​​भर्मा को उसके जघन्य अपराध के लिए फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने 24 सितंबर को आरोपी को बलात्कार और हत्या का दोषी ठहराया था और सजा की घोषणा के लिए सोमवार की तारीख तय की थी। सजा को लेकर अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि यह दुर्लभ से दुर्लभतम मामला है जो मृत्युदंड से कम के योग्य नहीं है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी