By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2021
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच लोगों की समस्याओं की सुनवाई करने के लिए 24 घंटे का विशेष चिकित्सा मंत्री हेल्प डेस्क रविवार से काम करना शुरू कर देगी। जन स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर के के शर्मा ने बताया कि राज्य में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा के निर्देश पर रविवार से जयपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में चिकित्सा मंत्री हेल्प डेस्क (कंट्रोल रूम) की शुरुआत की जाएगी। हेल्प टेस्ट का प्रभारी डॉ लक्ष्मण सिंह ओला, निदेशक (आरसीएच) को बनाया गया है।