जापान और दक्षिण कोरिया की पांच दिवसीय यात्रा पर जाएंगे राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2019

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्विपक्षीय रणनीतिक रिश्तों को बढ़ाने और प्रमुख सैन्य मंचों पर सह-विकास की संभावनाओं को तलाशने के लिए रविवार से पांच दिनों की जापान और दक्षिण कोरिया यात्रा पर रवाना होंगे। अधिकारियों ने कहा कि सिंह पहले तोक्यो जाएंगे जहां वह जापान के अपने समकक्ष तकेशी इवाया और प्रधानमंत्री शिंजो आबे से वार्ता करेंगे।

इसे भी पढ़ें: पाक को राजनाथ का जवाब, आपके वजूद का सम्मान लेकिन कश्मीर मामले में सुने जाने का कोई हक नहीं

जापान द्वारा भारत को यूएस-2 ऐम्फिबीअस विमान की आपूर्ति के काफी समय से लंबित मुद्दे पर भी दोनों पक्षों में विचार-विमर्श की उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्री की जापान यात्रा के दौरान द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के तमाम पहलुओं की समीक्षा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: PoK पर पाक ने कर रखा है अवैध कब्जा, राजनाथ ने पूछा- कश्मीर तुम्हारा कब था ?

तोक्यो से चार सितंबर को सिंह दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल जाएंगे जहां वह देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से वार्ता करेंगे। अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कोरिया की यात्रा का मकसद रक्षा सहयोग में नए क्षेत्रों का पता लगाना है, जिसमें सैन्य हार्डवेयर का मिलजुलकर निर्माण करना शामिल है।

प्रमुख खबरें

शेरों की धरती...इथोपिया की संसद में पीएम मोदी का भाषण सुन हिल गए दुश्मन!

जब कॉम्प्रोमाइज नहीं किया, तो फिल्मों से निकाल दिया गया, Malti Chahar के खुलासे ने सबको किया हैरान

टाटा सिएरा ने आते ही बाजार में मचा दी धूम, 24 घंटे में हासिल की 70,000 से ज़्यादा बुकिंग्स

फेंका जहरीला पानी! इमरान के समर्थकों के साथ ये क्या हो रहा? Video हिला देगा