वेंटिलेटर सपोर्ट पर राजू श्रीवास्तव, योगी और राजनाथ ने परिवार से की बात, दिया मदद का भरोसा

By अंकित सिंह | Aug 11, 2022

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। आपको बता दें कि बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद 58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजू श्रीवास्तव के परिवार से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बात की है। दोनों नेताओं की ओर से कॉमेडियन के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी का कुशल क्षेम जानने के लिए AIIMS के निदेशक, डा. गुलेरिया से फ़ोन पर बात की। उनकी पत्नी से भी बात करके उन्हें ढाँढस बँधाया। मैं ईश्वर से राजू श्रीवास्तव के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

इसे भी पढ़ें: Esha Gupta के बोल्ड लुक ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, वीडियो देखकर कई लोगों के उड़ चुके हैं होश

इससे पहले, हास्य कलाकार सुनील पाल ने बताया कि उनके मित्र श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पाल ने मीडिया के साथ साझा किए गए वीडियो में कहा, ‘‘वह अब बेहतर हैं और खतरे से बाहर हैं।’’ उन्होंने शुभकामनाएं देने के लिए श्रीवास्तव के प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। श्रीवास्तव मनोरंजन उद्योग में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय हैं, लेकिन वह ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद लोकप्रिय हुए। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉबे टू गोवा’ और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ में अभिनय किया। श्रीवास्तव ने ‘बिग बॉस’ सीजन तीन में भी भाग लिया था। इस समय श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष हैं।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती