राम रहीम दूसरी बार हत्यारा करार, 19 साल बाद रणजीत सिंह हत्याकांड में आया फैसला, 12 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

By अभिनय आकाश | Oct 08, 2021

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक और मामले में दोषी पाया गया है। पंचकुला की सीबीआई अदालत ने 2002 में डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में गुरमीत राम रहीम समेत 5 लोगों को दोषी पाया है। सजा 12 अक्टूबर को सीबीआई की विषेष अदालत द्वारा सुनाई जाएगी। राम रहीम को 302 यानी हत्या और 120बी यानी कि आपराधिक साजिश रखने का दोषी पाया गया है। दोषियों में गुरमीत राम रहीम, तत्कालीन डेरा प्रबंधक कृष्ण लाल, अवतार, जसबीर और सबदिल शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: किसानों का आरोप, भाजपा सांसद के काफिले ने प्रदर्शनकारी किसान को मारी टक्कर, नायब सिंह सैनी ने आरोप से किया इंकार

रेप और हत्या के दो अलग अलग मामलों में गुरमीत राम रहीम पहले से ही उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसे 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की अदालत में पेश किया गया था। सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए गुरमीत को सुनारियां जिला जेल में भेज दिया था।

प्रमुख खबरें

Raj Thackeray ने Siddhivinayak Temple में दान राशि गबन का दावा किया

Mathura-Vrindavan में भीड़ प्रबंधन विज्ञान आधारित नहीं : Allahabad High Court

Commonwealth Games में भारतीय मुक्केबाजों का कमाल, जीते रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान