रामभक्त देश के चेहरे पर लगे धब्बे को हटाएं, अयोध्या में मंदिर बनायें: विज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2018

चंडीगढ़। विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर उत्तेजक बयान देते हुए हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने राम भक्तों से कहा है कि वे अयोध्या में भव्य मंदिर बनवाकर देश के चेहरे पर लगे धब्बे को हटाएं। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुगल बादशाह बाबर ने अपनी ताकत का इस्तेमाल कर अयोध्या में राम मंदिर को ध्वस्त कर मस्जिद बनवा दी और अब राम भक्तों को यह धब्बा हटाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: देश में बनाए रखें धर्मनिरपेक्ष ताना-बाना, ममता बोलीं- आज शांति दिवस मनाते हैं

व़िज ने हिंदी में ट्वीट करते हुए कहा, ‘जब बाबर ताकतवर था, उसने राम मंदिर तोड़कर वहां एक मस्जिद बनवा दी। उसने ऐसा किसी कानून के अनुसार नहीं किया था। जब रामभक्त शक्तिशाली हुए, उन्होंने मस्जिद को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने आधा काम किया है। जिस दिन वह और ताकतवर होंगे, वह वहां मंदिर का निर्माण करेंगे और हिसाब बराबर कर लेंगे।’ मंत्री से जब उनके ट्वीट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी टिप्पणी दोहराते हुए रामभक्तों से अयोध्या में विवादित स्थल पर मंदिर बनाने के लिए कहा।

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर के लिए VHP की धर्म सभा से पहले किले में तब्दील हुई अयोध्या

अतीत में अपने बयान से विवाद पैदा करने वाले विज ने कुछ दिन पहले लोगों से राम मंदिर निर्माण पर अपना रूख स्पष्ट करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि समय आ गया है कि प्रत्येक व्यक्ति और राजनीतिक दल तथा धार्मिक एवं सामाजिक संगठन को इस मुद्दे पर अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Adani Energy सॉल्यूशंस का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 13.26 प्रतिशत घटकर 381.29 करोड़ रुपये

Prajwal Revanna के बहाने प्रियंका गांधी ने फिर साधा मोदी पर निशाना, बोलीं- वह लोगों की हकीकत से कोसों दूर

West Bengal: अधीर रंजन पर नरम, TMC पर गरम, मुर्शिदाबाद को लेकर क्या है भाजपा की रणनीति

Maharashtra Establishment Day 2024: ऐसे हुई थी महाराष्ट्र राज्य की स्थापना, जानिए इतिहास और महत्व