देश में बनाए रखें धर्मनिरपेक्ष ताना-बाना, ममता बोलीं- आज शांति दिवस मनाते हैं

mamata-banerjee-asks-people-to-uphold-the-secular-fabric-of-the-country
[email protected] । Dec 6 2018 12:46PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि भारत सभी समुदायों, धर्मों, जातियों, नस्लों और लिंग के बगैर अधूरा है तथा लोगों को देश का धर्मनिरपेक्ष ताना-बाना बनाए रखना चाहिए।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि भारत सभी समुदायों, धर्मों, जातियों, नस्लों और लिंग के बगैर अधूरा है तथा लोगों को देश का धर्मनिरपेक्ष ताना-बाना बनाए रखना चाहिए। उन्होंने देश की तुलना मानव शरीर से करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में छह दिसंबर को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने को लेकर ‘शांति दिवस’ मनाया जाता है। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘आज छह दिसंबर है। हम इस दिन शांति दिवस मनाते हैं।’

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी का ऐलान, पड़ोसी राज्यों में चुनाव लड़ेगी तृणमूल कांग्रेस

उन्होंने लिखा है, ‘जैसे मानव शरीर सभी अंगों के बिना अधूरा है, वैसे ही भारत भी सभी समुदायों, धर्मों, जातियों, नस्लों और लिंगों के बिना अधूरा है। भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को बनाए रखने की कसम लें।’ छह दिसंबर, 1992 को ही अयोध्या स्थित 16वीं सदी के विवादित ढांचे को तोड़ दिया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़