इस फिल्म में अपने Ex Boyfriend के साथ फिर रोमांस करेंगी दीपिका पादुकोण?

By रेनू तिवारी | Dec 04, 2019

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ऑफलाइन हो या ऑनलाइन दोनों पर दर्शकों को पसंद आयी है। हाल ही में रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण से अलग होने की खबरों पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। माना जा रहा था कि रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप अपनी मां के कहने पर किया था लेकिन हाल ही में रणबीर कपूर ने इस खबर का खंडन करते हुए ये स्वीकार किया की दीपिका से अलग होने का कारण मां नहीं बल्कि वह खुद थे। उन्होंने दीपिका के साथ चीटिंग की थी। खैर ये तो पुरानी बात हो गयी अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में काफी आगे निकल चुके हैं। दीपिका और रणवीर सिंह की शादी को एक साल हो गये है और रणबीर कपूर भी जल्द ही आलिया के साथ शादी कर सकते हैं।

ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म तमाशा में काम किया था। उनके बाद से दोनों किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आये। तमाशा में भी दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था ये जोड़ी अब चार साल बाद एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। खबरें आ रही है कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ अजय देवगन भी स्क्रीन शेयर करने वाले थे लेकिन कुछ कारणों से उन्होंने फिल्म करने से इंकार कर दिया। अब इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का नाम फाइनल है। 

इसे भी पढ़ें: अब चीन में अक्षय कुमार लहराएंगे भारत का तिरंगा और पूरी दुनिया करेगी सलाम

आपको बता दे कि दीपिका पादुकोण अब मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' और कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आएंगी। उनके साथ 'छपाक' में विक्रांत मेसी और '83' में उनके पति रणवीर सिंह काम कर रहे हैं। दोनों फिल्में अगले साल रिलीज होंगी।

प्रमुख खबरें

IAF का नया धमाल, 1 लाख करोड़ का टेंडर जारी, भारत खरीदेगा 60 मिलिट्री प्लेन

SEBI के नियमों की अनदेखी पर भी CPSE के नहीं कटे अंक, कैग रिपोर्ट में हुआ खुलासा

आजादी का जश्न मना रहे बलूचों पर पाकिस्तान ने की Air Strike, जवाब में Baloch Liberation Army ने Pakistan Army के छक्के छुड़ाए

Karnataka bandh: Cauvery water विवाद पर मांड्या में प्रदर्शन, बड़े शहरों में जनजीवन सामान्य