दीपिका के सामने आलिया को रनबीर कपूर ने किया Kiss, देखें वीडियों

By रेनू तिवारी | Apr 01, 2019

दीपिका और रनबीर कपूर की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते थे। इन दोनों की केमिस्ट्री रील लाइफ और रियल लाइफ दोनों ही जगह जबरदस्त थीं। लेकिन दोनों के बीच दरार आ गई और ये रिश्ता टूट गया। फिर रनबीर की जिंदगी में कैटरीना आई... और फिर आलिया। आलिया- रनबीर का रिश्ता लंबा टिका। दोनों के परिवार भी चाहते है की दोनों साथ रहे। खबरों की मानें तो ये भी कहा जा रहा है कि आलिया और रनबीर कपूर की जल्द ही शादी भी हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट मां को पसंद है रणबीर कपूर, शादी की बात पक्की!

आलिया- रनबीर की जोड़ी काफी क्यूट हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री को हाल ही में जी सिने के आवार्ड फंक्शन में देखा गया। जी सिने  में रनबीर कपूर नेबेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का आवार्ड जीता। आपको बता दें कि जैसे ही बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आलिया भट्ट के नाम की घोषणा की गई.. आलिया के बगल बैठे रणबीर कपूर उन्हें किस देने के लिए मुड़े.. लेकिन आलिया थोड़ा हड़बड़ा गईं और बीच में ही हंस पड़ी। खैर, दोनों सितारों ने एक दूसरे को किस किया, और आलिया अवार्ड लेने पहुंची।

 

यहां देखें वीडियो-

इसे भी पढ़ें: भंसाली की अगली फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में सलमान खान संग इश्क फरमाएंगी आलिया भट्ट

आलिया- रनबीर के सामने दीपिका और रणवीर सिंह थे ये नजारा दोनों की आखों के सामने हुआ। दीपिका पादुरकोण इसे देख कर बहुत हंस रही थी। खैर हंसी तो दुनिया के लिए भी हो सकती है। आखिर कार रनबीर कपूर दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड भी रह चुके है। 

 

प्रमुख खबरें

Vijay Wadettiwar के बिगड़े बोल, 26/11 मुंबई हमले में Pakistan को दी क्लीन चिट, RSS को बताया हेमंत करकरे की मौत का जिम्मेदार

प्रियंका गांधी रायबरेली, अमेठी में कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगी

Mumbai North East BJP Candidate Mihir Kotecha ने विपक्ष पर साधा निशाना, काँग्रेस को कहा डूबती नैया

सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi