बुल्डोजर चलने के बाद भी एमपी में नहीं रुक रहे दुष्कर्म के मामले, 10 साल की युवती के साथ हुआ अनाचार

By सुयश भट्ट | Mar 24, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में मासूमों के साथ लगातर दुष्कर्म की खबरे सामने आ रही है। मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा प्रदेश में बदमाशों के मकानों पर बुलडोजर चलाने के बाद भी मासूम के साथ अनाचार के मामले में रूक नहीं रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:एमपी में ‘बुलडोजर’ को लेकर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरा, कहा- सीएम अब कोर्ट भी घर में खोल लें 

दरअसल बताया जा रहा है कि दरिंदे ने मासूम को रात 3 बजे सोते समय घर के आंगन से उठा ले गया। फिर ग्राम पंचायत के मनोरंजन भवन में इस घिनौने वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की जानकारी सुबह मासूम रोते हुए घर पहुंची तब परिजनों को हुई। मासूम के अनुसार आरोपी हार्वेस्टर पर काम करने वाला था। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

इसी कड़ी में प्रदेश के दतियाजिले में मनचले युवक द्वारा युवती को परेशान किए जाने की घटना से क्षुब्ध एक युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने बताया कि पड़ौस का एक युवक युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करता था।

इसे भी पढ़ें:एमपी में 12 से 14 साल तक के 3 लाख 44 हजार बच्चों को लगाया गया टीका 

बताया जा रहा है कि युवक की धमकी से परेशान होकर युवती ने फांसी लगा ली। परिजनों ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज करने की मांग की है। परिजन मामला दर्ज होने तक मृतिका का पीएम नहीं करवाने पर जिद पर अड़े हुए है।

प्रमुख खबरें

SING Forum 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, CM Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में दल जाएगा सिंगापुर

Tata Trusts का बड़ा कदम: Tata Sons में होगा दो कंपनियों का विलय, RBI की मंजूरी जरूरी

त्योहारी सीजन के 10 फीसदी कर्मचारियों को बनाए रखेंगे 74% नियोक्ता: Indeed Report

Tata Sons के पुनर्गठन की तैयारी, दो कंपनियों के विलय का Tata Trusts ने रखा प्रस्ताव