एमपी में ‘बुलडोजर’ को लेकर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरा, कहा- सीएम अब कोर्ट भी घर में खोल लें

Bulldozer mama
सुयश भट्ट । Mar 24 2022 2:16PM

सज्जन सिंह वर्मा ने गीता के प्रसिद्ध श्लोक को मॉडिफाइड कर पढ़ा है। श्रीकृष्ण के गीता श्लोक की पैरोडी कर पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यदा यदा ही मोदिश्चय: मंदी भवति भारता: अभियुथनं अंध भक्त बेरोजगारी युगे युगे।

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब यूपी के तर्ज पर अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चल रहा है। बुलडोजर को लेकर सियासत गरमा गई है। सूबे की शिवराज सरकार पर कांग्रेस हमला किया है। मुख्यमंत्री की अफसरों को नसीहत के मामले में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार किया है।

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अब तो कोर्ट भी घर में खोल लें। धोखा और पैसे से खरीदकर हमारी सरकार गिराई गई। अफसरों से कह रहे हैं अब सरकार हमारे हिसाब से चलेगी। उन्होंने  कहा कि अपराधी किस के राज में पनपे हैं।

इसे भी पढ़ें:एमपी में 12 से 14 साल तक के 3 लाख 44 हजार बच्चों को लगाया गया टीका 

वहीं सज्जन सिंह वर्मा ने गीता के प्रसिद्ध श्लोक को मॉडिफाइड कर पढ़ा है। श्रीकृष्ण के गीता श्लोक की पैरोडी कर पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यदा यदा ही मोदिश्चय: मंदी भवति भारता: अभियुथनं अंध भक्त बेरोजगारी युगे युगे।

इसी कड़ी में पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि जहां बुलडोजर की जरूरत है, वहां बुलडोजर चले। रेत की खदानों में बुलडोजर की जरूरत है। महिलाओं के अपराधियों को बुलडोजर से कुचलने की आवश्यकता है। उन्होंने सरकार पर सवाल दागा है कि एमपी में पनप रहे दलालों पर बुलडोजर कब चलेगा।

इसे भी पढ़ें:आतंकियों का एक और मददगार हुआ गिरफ्तार, विदिशा से अब्दुल करीम को किया अरेस्ट 

वहीं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि 2023 में सरकार पर जनता का बुलडोजर चलेग। कमलनाथ से बुलडोजर चलाना सीखा है। लेकिन नकल में अक्ल की जरूरत होती है। सरकारी माफियाओं पर बुलडोजर कौन चलाएगा। 12730 करोड़ रुपए बिना बिजली लिए बिजली कंपनियों को दिए गए। इस पर बुलडोजर कौन चलाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़