Jammu and Kashmir: सीमा पर फिर 'ड्रोन युद्ध' की आहट! पाक की नापाक साजिश पर भारत का कड़ा प्रहार, सांबा में सर्च ऑपरेशन जारी

Samba Jammu and Kashmir
ANI
रेनू तिवारी । Mar 14 2026 8:49AM

सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियारों या नशीले पदार्थों की तस्करी की आशंका को देखते हुए कई अग्रिम गांवों को खंगाला जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर रात रामगढ़ सेक्टर के कंद्राल, अब्ताल और बहादुरपुर गांवों के ऊपर एक दुश्मन ड्रोन को मंडराते हुए देखा गया।

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर पाकिस्तानी ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि के बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार को व्यापक तलाशी अभियान (Cordon and Search Operation) चलाया। सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियारों या नशीले पदार्थों की तस्करी की आशंका को देखते हुए कई अग्रिम गांवों को खंगाला जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर रात रामगढ़ सेक्टर के कंद्राल, अब्ताल और बहादुरपुर गांवों के ऊपर एक दुश्मन ड्रोन को मंडराते हुए देखा गया।

इसे भी पढ़ें: Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

ड्रोन कुछ मिनटों तक भारतीय क्षेत्र में रहा और फिर वापस लौट गया। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके को कड़ी निगरानी में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि इलाके को कड़ी निगरानी में रखा गया और दिन निकलते ही यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तलाश अभियान शुरू किया गया कि सीमा पार से हथियारों या मादक पदार्थ की कोई खेप तो नहीं गिराई गई है।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

 

सुरक्षा बलों ने पिछले दो दिन में यहां निकटवर्ती आर एस पुरा सेक्टर के सीमावर्ती गांवों में ड्रोन से खेप गिराए जाने की जानकारी मिलने के बाद 3.5 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक है। अधिकारियों ने कहा कि आर एस पुरा सेक्टर से मादक पदार्थ मिलने के मामले में पूछताछ के लिए दो संदिग्ध तस्करों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था सख्त

सीमा पर बढ़ती ड्रोन गतिविधियों को देखते हुए बीएसएफ (BSF) और स्थानीय पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। ग्रामीणों को भी किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को देने के लिए कहा गया है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़