Pakistan की खैबर पख्तूनख्वा में बड़ी कार्रवाई! लक्की मरवत में मुठभेड़ के दौरान 6 आतंकवादी ढेर

Pakistan
AI Generated Image
रेनू तिवारी । Mar 14 2026 8:45AM

यह मुठभेड़ खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मरवत जिले के शगई इलाके में हुई। सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। जैसे ही सीटीडी की टीम आतंकवादियों के ठिकाने के करीब पहुंची, आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। आतंकवाद-रोधी विभाग (CTD) ने शुक्रवार देर रात एक खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन में छह आतंकवादियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मरवत जिले के शगई इलाके में हुई। सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। जैसे ही सीटीडी की टीम आतंकवादियों के ठिकाने के करीब पहुंची, आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

अभियान लक्की मरवत जिले के शगई इलाके में चलाया गया

सीटीडी के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान लक्की मरवत जिले के शगई इलाके में चलाया गया। उन्होंने बताया कि सीटीडी दल जैसी ही आतंकवादियों के ठिकाने के पास पहुंचा, उन्होंने दल पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद कानून प्रवर्तन कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि गोलीबारी एक घंटे तक जारी रही और इस दौरान छह आतंकवादी मारे गए।

मुठभेड़ के दौरान 6 आतंकवादी ढेर 

प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी थी और उनकी पहचान हो जाने के बाद उनके मददगारों एवं उनसे जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आतंकवादियों के पास से मैगजीन और गोला-बारूद के अलावा चार कलाश्निकोव, नौ एमएम की दो पिस्तौल, आठ हैंड ग्रेनेड और एक आईईडी बरामद किया गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़