सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किस चीज ने प्रेरित किया, यह स्पष्ट नहीं है : मिश्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2021

मथुरा| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता सतीश मिश्रा ने केंद्र के कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले के बारे में आशंका व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि केंद्र सरकार इन्हें वापस क्यों ले रही है।

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर हिंसा: एसआईटी जांच की निगरानी पूर्व न्यायाधीश राकेश कुमार जैन करेंगे

उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को मुआवजा देने की भी मांग की। मिश्रा ने कहा कि सरकार को इन काले कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर किया गया है, लेकिन इन्हें वापस लेने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है।

बसपा नेता ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि चुनाव के कारण कानूनों को वापस ले लिया गया है या सरकार चुनाव के बाद उन्हें फिर से लागू करेगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने पहले कानून वापस ले लिया होता तो किसानों की जान बचाई जा सकती थी।

इसे भी पढ़ें: बुखार के कारण मुरादाबाद में पार्टी की बैठक में हिस्सा नहीं ले पाईं प्रियंका गांधी

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर