बुखार के कारण मुरादाबाद में पार्टी की बैठक में हिस्सा नहीं ले पाईं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी के राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम था।
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा अस्वस्थ होने और तेज बुखार के कारण सोमवार को यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक में हिस्सा नहीं ले पाईं।
कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि प्रियंका रविवार से बुखार से पीड़ित हैं, इसलिए उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें: जो जिन्ना का समर्थन कर रहे हैं, वह एक तरह से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं : योगी
प्रियंका गांधी के राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम था।
प्रियंका का संबोधन स्थगित होने के बाद कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।
इसे भी पढ़ें: गायों की तत्काल चिकित्सा सेवा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एंबुलेंस सेवा शुरू करेगी : चौ. लक्ष्मीनारायण
अन्य न्यूज़












