अमित शाह से मुलाकात के बाद भाजपा-जजपा गठबंधन में सुलह, हरियाणा सरकार को खतरा नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2021

नयी दिल्ली। तीन कृषि कानूनों को लेकर राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर जारी किसानों के प्रदर्शनों के बीच मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं है और यह सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक घंटे तक लंबी बैठक के बाद खट्टर और चौटाला ने कहा कि उन्होंने राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में बातचीत की।

इसे भी पढ़ें: UNSC में बोले एस जयशंकर, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे रवैये का नहीं करना चाहिए समर्थन

उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक राष्ट्रीय त्योहार है और सभी इसके महत्व और इससे जुड़े मूल्यों को समझते हैं।’’ चौटाला ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने एक समिति गठित की है और उन्हें उम्मीद है कि यह मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा। खट्टर और चौटाला के साथ भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य भी यहां नॉर्थ ब्लॉक में हुई मुलाकात के दौरान मौजूद थे। बैठक से पहले शाह और दुष्यंत ने जेजेपी के विधायकों से यहां एक फार्म हाउस में मुलाकात की, जिनमें से विधायकों के एक वर्ग का कहना था कि अगर ये कानून वापस नहीं लिए जाते हैं तो सत्तारूढ़ गठबंधन को बड़ा नुकसान पहुंचेगा। ऐसा समझा जाता है कि दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी के कुछ विधायक प्रदर्शनकारी किसानों के दबाव में हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर