Shri Krishna Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, बरसती रहेगी लड्डू गोपाल की कृपा

By अनन्या मिश्रा | Aug 14, 2025

हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाते हैं। खासतौर पर इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप यानी की लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना की जाती है। जन्माष्टमी के पर्व से पहले हर कोई अपने घर की साफ-सफाई करता है। लेकिन अगर आप जन्माष्टमी के पर्व से पहले घर से इन चीजों को बाहर कर देते हैं, तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। साथ ही आपके और परिवार के ऊपर लड्डू गोपाल की कृपा बनी रहेगी।

बढ़ सकती है निगेटिविटी

घर में कभी भी जंग लगी चीजों को नहीं रखना चाहिए। अगर आपके घर में लोहे का बेकार सामान पड़ा है, जिसमें जंग लगी हो। उसको भी घर से बाहर रख देना चाहिए। जन्माष्टमी के शुभ अवसर से पहले इन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए। इससे भी लड्डू गोपाल की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

इन बातों का रखें ध्यान

घर को साफ-सुथरा रखें, क्योंकि जिस घर में साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाता है। वहां पर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही स्वच्छ स्थान पर मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए घर की पवित्रता को बढ़ाने के लिए जन्माष्टमी से पहले अपने घर की अच्छे से साफ-सफाई करें और तुलसी का पौधा व मोरपंख आदि रखें।

प्रमुख खबरें

राष्ट्रमंडल खेलों में अंकुश, साक्षी, अरूंधति, सचिन और नरेंदर ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के पांच और पदक पक्के किए

काला सागर में मर्चेंट नेवी अधिकारी की मौत की आशंका, कानपुर प्रशासन ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

क्लाउड सेवा बाजार में प्रतिस्पर्धा-रोधी गतिविधियों पर रोक के लिए कदम उठाने की जरूरत: कट्स रिपोर्ट

प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोलीबारी के राहुल गांधी के दावे को भाजपा ने बताया झूठ, माफी की मांग की