Republic Day 2022 | भव्य है गणतंत्र दिवस परेड, 25 झांकियां, 16 सैन्य दल और 17 मिलिट्री बैंड शामिल

By रेनू तिवारी | Jan 23, 2022

नयी दिल्ली। (Republic Day Celebration) मोदी सरकार ने साल 2022 में गणतंत्र दिवस समारोह को 23 जनवरी से मनाने का ऐलान किया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर समारोह की शुरूआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि हर भारतीय को देश के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है। मोदी ने लोगों को ‘पराक्रम दिवस’ की भी शुभकामनाएं दीं। सरकार ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है।  गणतंत्र दिवस समारोह पर होने वाली परेड की भी फुल ड्रेस‌ रिहर्सल आज से ही शुरू हो गयी है। गणतंत्र दिवस समारोह का समापन 30 जनवरी को शहीद दिवस के उपलक्ष्य में होगा। इस ‌साल सेना के तीनों अंगों और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के कुल 16 मार्चिंग दस्ते राजपथ पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों के सामने मार्च पास्ट करेंगे।

 

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने रद्द की अपनी शादी, कोरोना वायरस के प्रतिबंधों के चलते लिया फैसला

 

पीटी-76, सेंचुरियन टैंक, ओटी-62 और 75/24 पैक होवित्जर ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराया था। सेना के बयान के अनुसार इस बार की परेड में भारतीय सेना के छह मार्चिंग सैन्य दलों में राजपूत रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, सिख लाइट इन्फैंट्री, आर्मी ऑर्डनेंस कोर रेजिमेंट और पैराशूट रेजिमेंट होंगे। बयान में कहा गया कि भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना का एक-एक मार्चिंग दल भी परेड में भाग लेगा। केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों में से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक पुलिस बल (सीआईएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पांच टुकड़ियां परेड में भाग लेंगी।

 

कुल मिलाकर सशस्त्र बलों, केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों, दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 16 मार्चिंग दल परेड में हिस्सा लेंगे। परेड में 17 सैन्य बैंड, पाइप और ड्रम बैंड शामिल होंगे। दो परमवीर चक्र विजेता और एक अशोक चक्र पुरस्कार विजेता भी इस वर्ष की परेड में भाग लेंगे। बयान में कहा गया है कि परेड शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक पर माल्यार्पण कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने में देश का नेतृत्व करेंगे।

 

गणतंत्र दिवस पर परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे संपन्न होगी। दो टीमें - भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की एक पुरुष टीम और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक महिला टीम - मोटरसाइकिल पर अपने करतब दिखाएगी। बयान में कहा गया है कि लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग दिल्ली एरिया, परेड कमांडर होंगे और मेजर जनरल आलोक काकर, चीफ ऑफ स्टाफ दिल्ली एरिया, परेड के सेकेंड-इन-कमांड होंगे। परेड के दौरान विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक राजपथ पर मार्च किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Kulgam Attack: Farooq Abdullah ने उठाया गंभीर सवाल, राज्य का दर्जा मांगते ही क्यों होती हैं हत्याएं?

Bangladeshi Infiltrators को कतई नहीं बख्शते Himanta Biswa Sarma, दनादन एक्शन से घुसपैठियों के बीच मचा हड़कंप

भारत खुशकिस्मत, परखी हुई Leadership मिली: CM Naidu ने Bogapuram में PM Modi की जमकर तारीफ की

Yes Milord: सब CJP में लगे थे, इधर कोर्ट में शिवसेना टूट की कहानी क्या पलटने वाली है?