गुजरात में चुनावी तैयारियों की समीक्षा हुई समीक्षा, CEC ने कहा- राज्य में करीब 4.83 करोड़ पंजीकृत मतदाता

By अंकित सिंह | Sep 27, 2022

गुजरात में चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। राजनीतिक दल तो पहले से ही गुजरात में लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। दूसरी ओर आज चुनाव आयोग की एक बड़ी बैठक हुई है। चुनाव को प्रलोभन मुक्त कैसे बनाया जाए, इस पर भी एक बड़ी चर्चा हुई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और ईसी अनूप चंद्र पांडे आज गुजरात पहुंचे थे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयोग अनूप चंद्र पांडे ने गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों के प्रलोभन मुक्त और सुचारू संचालन के लिए चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए आज प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक की है। चुनाव आयोग की ओर से गुजरात में चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी की गई है। 

इसे भी पढ़ें: सिसोदिया बोले- बीजेपी सरकार से लोग परेशान, गुजरात में आप बनाएगी सरकार

आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर दिसंबर में प्रस्तावित है। गुजरात विधानसभा में 182 सीट हैं। वर्तमान में भाजपा की सरकार है। उसके पास 111 सीट हैं। गुजरात में भाजपा के लिए सत्ता में वापसी करना एक बड़ी चुनौती है। गुजरात में लंबे समय से भाजपा की सरकार है। वहीं, कांग्रेस भी गुजरात में बड़ी उम्मीदों के साथ देख रही। कांग्रेस को इस बात की उम्मीद है कि गुजरात में इस बार उसके सरकार बनेगी। गुजरात चुनाव इस बार दिलचस्प होने के भी आसार है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आम आदमी पार्टी के वहां जाने से मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। अब तक गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच में मुकाबला हुआ करता था। लेकिन आप वहां आम आदमी पार्टी एक नए विकल्प के तौर पर सामने आई है। 

प्रमुख खबरें

Tata Group की Air India का बड़ा दांव, Drukair के साथ करार से SAARC देशों में बढ़ेगा Connectivity Network

Shaurya Path: Kirana Hills और Skardu को लेकर पूर्व CDS Anil Chauhan के खुलासों से चौंकी दुनिया, Pakistan बात करना चाह रहा था, मगर India...

Famous Temple: मां बगलामुखी मंदिर क्यों है खास, Celebs और VIPs की आस्था का केंद्र बना Himachal Pradesh का यह सिद्ध धाम

Islamabad के PIMS अस्पताल में आग लगने से 14 नवजातों की मौत, जांच समिति गठित