किरेन रिजिजू ने मोटेरा स्टेडियम का नामकरण PM मोदी पर करने का किया बचाव, कही यह अहम बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2021

नयी दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम का नामकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर करने का बचाव करते हुए कहा कि पूरा खेल परिसर अब भी देश के पहले गृहमंत्री के नाम पर है। इस एक लाख 32 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम का बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उद्घाटन किया। रिजिजू ने ट्वीट करके कहा, ‘‘पूरे खेल परिसर का नाम सरदार पटेल एनक्लेव है। केवल क्रिकेट स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम किया गया है। यह स्टेडियम भी इस परिसर के अंदर है। ’’ 

इसे भी पढ़ें: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन, अब नाम होगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम  

उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा आलोचना के संदर्भ में कहा, ‘‘विडंबना देखिये कि जिस ‘परिवार’ ने कभी सरदार पटेल का, यहां तक कि उनके निधन के बाद भी सम्मान नहीं किया, वही अब हो हल्ला मचा रहा है। ’’ रिजिजू ने ट्विटर पर कहा, 2007 में सोनिया गांधी अरूणाचल प्रदेश आई थीं और अरूणाचल विश्वविद्यालय का नाम बदलकर राजीव गांधी विश्वविद्यालय कर दिया। राजीव गांधी पोलिटेक्निक की नींव रखी जबकि इंदिरा गांधी पार्क, राजीव गांधी स्टेडियम, नेहरू म्यूजियम, जवाहर लाल नेहरू कॉलेज है और इसकी सूची अंतहीन है...

 पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि समस्या सिर्फ इसलिए है क्योंकि सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव में कई सुविधाओं में से एक क्रिकेट स्टेडियम का नाम मोदी के नाम पर रखा गया है। मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पटलवार करते हुए कहा कि वह भूल गए हैं कि अडानी छोर तब का है जब गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन पर कांग्रेस के नेताओं का कब्जा था। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को याद नहीं है कि देश में 22 बड़े स्टेडियमों का नाम उनके पिता राजीव गांधी, दादी इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के नाम पर हैं जो उनके पिता के नाना हैं। 

इसे भी पढ़ें: मोदी के नाम पर स्टेडियम, कांग्रेस ने कहा- अब लौह पुरुष सरदार पटेल को भी वणक्कम ! 

गांधी ने दावा किया कि स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर होने, दो छोर के नाम कार्पोरेट घरानों के नाम पर होने और गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र की क्रिकेट प्रशासन में शामिल होने से सच्चाई सामने आ गई है। गांधी ने ‘हम दो हमारे दो’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘‘सच कितनी खूबी से सामने आता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम-अडाणी छोर- रिलायंस छोर। जय शाह की अध्यक्षता।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार