Avengers Doomsday Trailer: डॉक्टर डूम बनकर लौटे Robert Downey Jr, ट्रेलर में दिखे कई चौंकाने वाले ट्विस्ट

By एकता | Jul 20, 2026

सिनेमाकॉन में पहली झलक दिखाए जाने के बाद, मार्वल स्टूडियोज ने आखिरकार अपनी मच-अवेटेड फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' (Avengers: Doomsday) का पहला पब्लिक ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' के बाद पिछले सात सालों और तीन फेजेस से चल रही मल्टीवर्स की कहानी का सबसे बड़ा और अहम पड़ाव है।

इसे भी पढ़ें: The Odyssey देख Christopher Nolan के मुरीद हुए Tom Cruise, तारिफ में कह दी ये बड़ी बात

ट्रेलर में दिखे कई चौंकाने वाले ट्विस्ट

रिलीज हुए ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब डॉक्टर डूम पूरे मल्टीवर्स में युद्ध छेड़ने की तैयारी करता है, तब सभी मार्वल हीरोज उसके खिलाफ एक साथ आते हैं। ट्रेलर में थॉर न सिर्फ डूम से लोहा लेता दिख रहा है, बल्कि 'एवेंजर्स: एंडगेम' के बाद पहली बार क्रिस इवांस के 'कैप्टन अमेरिका' के साथ उसका रीयूनियन भी दिखाया गया है।

इसके अलावा, फॉक्स स्टूडियोज के 'एक्स-मैन' के कई मशहूर किरदार जैसे प्रोफेसर जेवियर, मैग्नेटो, मिस्टिक, साइक्लोप्स और फिल्म 'डेडपूल एंड वोल्वराइन' से चैनिंग टैटम का 'गैम्बिट' भी ऑफिशियल तौर पर एवेंजर्स की दुनिया में एंट्री ले रहे हैं। मल्टीवर्स को बचाने के लिए 'फैंटास्टिक फोर' और 'थंडरबोल्ट्स' की टीम भी एवेंजर्स का साथ देती नजर आएगी।

इसे भी पढ़ें: Christopher Nolan की The Odyssey ने रचा इतिहास, बनी उनके करियर की सबसे बड़ी ग्लोबल ओपनर

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'एवेंजर्स: एंडगेम' में थानोस को हराने के लिए आयरन मैन के बलिदान के बाद, रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी ने फैंस को हैरान कर दिया है। हालांकि, वह अपने पुराने रोल में नहीं हैं। माना जा रहा है कि डॉक्टर डूम का यह किरदार किसी दूसरे यूनिवर्स से आयरन मैन का ही एक वेरिएंट है। इससे पहले 'फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में उनके किरदार की एक धुंधली झलक दिखाई गई थी।

मार्वल की ब्लॉकबस्टर फिल्में 'इन्फिनिटी वॉर' और 'एंडगेम' बनाने वाले रसो ब्रदर्स एक बार फिर निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके ठीक एक साल बाद इसका अगला पार्ट 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' रिलीज किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल