फेडरर ने नडाल को हराकर शंघाई मास्टर्स का खिताब जीता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2017

शंघाई। दुनिया के शीर्ष दो खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले में रोजर फेडरर ने चिर प्रतिद्वंद्वी रफेल नडाल को सीधे सेटों में हराकर शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नडाल ने दुनिया के नंबर एक स्पेन के नडाल को 6-4, 6-3 से हराकर अपना 94वां खिताब जीता।

स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी फेडरर ने इस तरह एक अन्य महान खिलाड़ी इवान लेंडल की बराबरी की और सत्र समाप्त होने से पूर्व नडाल और अपने बीच रैंकिंग के अंतर को कम किया। ओवरआल रिकार्ड में हालांकि फेडरर के खिलाफ नडाल का पलड़ा भारी है।

 

जिन्होंने दोनों के बीच हुए मुकाबलों में 23 जीत दर्ज की है जबकि 14 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्नीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर ने हालांकि नडाल के खिलाफ पिछले चारों मुकाबलों में जीत दर्ज की है।