संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जल संरक्षण और प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने पर दिया जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2020

भुवनेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि संगठन को प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ जागरूकता फैलाने के अलावा जल संरक्षण और पौधरोपण को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आरएसएस स्वयंसेवकों को कोविड-19 महामारी के दौरान अधिक से अधिक भूमिका निभानी चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने स्वरोजगार पर ध्यान देने के साथ सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने और समाज को आगे ले जाने वाली सेवा की आवश्यकता पर जोर दिया। 

इसे भी पढ़ें: प्रयागराज में RSS की बैठक, संघ प्रमुख मोहन भागवत मौजूद 

भागवत ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने कई चुनौतियों को उत्पन्न किया है और सामाजिक परिवेश में बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को खुद को बदली हुई परिस्थिति में समायोजित करना होगा और अधिक गंभीरता और जिम्मेदारी से काम करना होगा।

प्रमुख खबरें

भाजपा सरकार के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ी : कांग्रेस नेता मनीष तिवारी

MP Kuno National Park से भटककर राजस्थान में प्रवेश करने के बाद चीते को बचाया गया

Rampur में एक व्यक्ति ने चार लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत

Mangaluru में जलसंकट, रोज नहीं होगी पानी की आपूर्ति