आरएसएस का आनुषांगिक संगठन संस्कार भारती कलाकारों की मदद के लिए धनसंग्रह करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के आनुषांगिक संगठन ‘संस्कार भारती’ ने कोविड-19 के चलते मुश्किल दौर से गुजर रहे कलाकारों की मदद के लिए घन एकत्र करने का निर्णय लिया है। संस्कार भारती कलाकारों की मुश्किल स्थिति से केंद्र एवं राज्य सरकारों को अवगत कराने के लिए उन्हें ज्ञापन भी सौंपेगी।

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार का ऐलान, कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवारों को 10 लाख की दी जाएगी सहायता राशि

उनके अनुसार इसके लिए संस्कार भारती गणमान्य लोगों के साथ साथ कोरपोरेट जगत के पास भी जाएगी। मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि इस महामारी में शहरों और नगरों के लोक कलाकार सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं और ऐसे कलाकारों को यथाशीघ्र वित्तीय सहायता दी जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Adidas ने Gurugram Tech Team में की Layoffs, 20 प्रतिशत से कम पद प्रभावित

Varanasi में भाषण के दौरान CM Chandrababu Naidu ने हिंदी बोलकर जीता जनता का दिल

Coal Ministry ने शुरू किया Commercial Coal Auction का 16वां दौर, 25 ब्लॉक होंगे नीलाम

Semicon 2.0 से 1 लाख युवाओं को मिलेंगी नौकरियां, IT Minister Ashwini Vaishnaw का दावा