जेल में बंद रेप के आरोपी विधायक से मिले साक्षी महाराज, किया धन्यवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2019

लखनऊ। उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज बुधवार को सीतापुर जिला जेल गए और उन्होंने बलात्कार के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि हमारे यहां के लोकप्रिय विधायक कुलदीप सेंगर यहां काफी समय से हैं, चुनाव के बाद उनका धन्यवाद करना उचित समझा इसलिए आया।

सीतापुर जिला जेल के अधीक्षक डीसी मिश्रा ने बताया कि साक्षी महाराज यहां आए। वह सांसद हैं, उन्हें पूरा प्रोटोकोल मिला। आज ईद है और विश्व पर्यावरण दिवस है, वह कुछ समय के लिए रुके और उन्हें जेल में की जा रही बागवानी के बारे में जानकारी दी गई। उन्नाव के सांसद ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण भी किया।

इसे भी पढ़ें: रघुवर दास बोले, लोकसभा चुनाव में जनता ने वंशवाद और तुष्टिकरण को नकारा

उन्होंने जेल के लिए 1000 पौधे देने का वादा किया, साथ ही जेल में बंद कैदियों द्वारा ईद और रोजा मनाए जाने के बारे में जानकारी हासिल की। यह पूछने पर कि क्या साक्षी महाराज सेंगर से मिले तो जेल अधीक्षक ने कहा कि दो मिनट की मुलाकात हुई। सेंगर चार बार के विधायक हैं और बलात्कार के आरोपी हैं।

 

प्रमुख खबरें

लोकसभा चुनाव 2024: कॉमेडियन श्याम रंगीला वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: दोहरी दुविधा में फंसा गांधी परिवार? सोनिया गांधी चाहती हैं राहुल और प्रियंका उत्तर प्रदेश से लड़ें चुनाव, सूत्रों ने दी जानकारी

Google ने भारत और मैक्सिको में नौकरियां स्थानांतरित करने के लिए 200 कोर टीम कर्मचारियों को निकाला: रिपोर्ट

Jammu-Kashmir के रामबन में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 11 घायल