अपने प्यार की मौत पर फूट-फूट कर रोय सलमान, लिखा इमोशनल संदेश

By रेनू तिवारी | Oct 22, 2018

सब जानते है की सलमान के लिए उनका परिवार कितना अहमियत रखता है सलमान अपने घर से या अपने आप से जुड़े हर इंसान को बेहद प्यार करते है, चाहे वो सलमान का परिवार हो या फिर सलमान के साथ हमेशा साथ रहने वाला उनका बॉडी गार्ड शेरा, सलमान कोई भी परेशानी हो वो कभी साथ नहीं छोड़ते। हाल ही में सलमान खान के दिल के सबसे नजदीक या मान ले सलमान खान का प्यार उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ कर चला गया।

यह भी पढ़ें- जब सुष्मिता करती हैं रैंप वॉक, तो थम जाती है लाखों दिलों की धड़कन देखें-VIDEO 

जी हां सलमान खान को जान से ज्यादा प्यारा उनका पालतू डॉग 'माय लव' की डेथ हो गई। सलमान खान इस डॉग के साथ काफी समय बिताते थे और अक्सर इसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। 'नेपोलिटन मास्टिफ' ब्रीड का यह डॉग सलमान खान के करीब इसलिए भी था, क्योंकि वह घर पर खाली समय में 'मॉय लव' के साथ ही रहते।

यह भी पढ़ें- न कोई फिल्म करती हैं, न कोई एड, फिर कैसे चलाती हैं रेखा अपने घर का खर्च?

सलमान अपने पालतू डॉग 'माय लव' के बेहद करीब थे और माय लव को याद करते हुए सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल मेसज भी शेयर किया। जिसमे सलमान खान ने लिखा कि- ‘मेरा सबसे खूबसूरत कुत्ता ‘माय लव’ आज इस दुनिया से चला गया... ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे...’। 

सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो ट्वीट कर फैंस को इसकी जानकारी दी। सलमान खान के फैंस भी उनके दुख में शामिल हैं और कमेंट कर दुख जता रहे हैं। ‘माय लव’ लैब्राडोर ब्रीड का कुत्ता था ।

सलमान खान ने कई अलग-अलग ब्रीड के कुत्ते पाल रखे हैं। सलमान खान का पालतू जानवर के प्रति प्रेम हमेशा से रहा है। 2009 में जब उनके पालतू कुत्ते माय सन और माय जान की मौत हुई थी तो उन्होंने गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास ही अपने कुत्तों के लिए एक स्मारक बनावाया था।

 

प्रमुख खबरें

बंकर में जाकर छिप...जब जरदारी को मोदी का डर सताया, खुद पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने सच बताया

ताइवान जलडमरूमध्य में चीन के युद्धाभ्यास: जापान से तनातनी के बीच दिखे ड्रैगन के तेवर, अमेरिका को सीधी चुनौती

Donald Trump Calls Putin: जेलेंस्की से मुलाकात से पहले पुतिन से बात, ट्रंप का नया खेल

समुंदर का कातिल ऑक्टोपस, नौसेना के जिस INS वाघशीर सबमरीन में सवार हुईं सुप्रीम कमांडर वो कितनी घातक है?