सैमसंग ने गैलेक्सी बुक सीरीज के साथ फिर से पीसी बाजार में कदम रखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2022

नयी दिल्ली। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी बुक सीरीज के साथ फिर से घरेलू पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) बाजार में कदम रखा है। इसके साथ ही सैमसंग ने घरेलू पीसी बाजार में 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी 18 मार्च से गैलेक्सी बुक नोटबुक के छह मॉडल की प्री-बुकिंग शुरू करेगी। ये घरेलू बाजार में 38,990 रुपये से 1.16 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध होंगे।

इसे भी पढ़ें: मीडिया, मनोरंजन उद्योग के 2030 तक 100 अरब डॉलर पर पहुंच जाने का अनुमान: सचिव

आईडीसी के अनुसार, भारत के पारंपरिक पीसी बाजार में वर्ष 2021 के दौरान सालाना आधार पर 44.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसमें डेस्कटॉप, नोटबुक और वर्कस्टेशन जैसे उपकरण शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

QUAD से लेकर Terrorism तक, PM Modi और Albanese की बैठक के क्या हैं मायने?

मोदी के पहुंचने से पहले दरवाजे तोड़कर कहां घुसी ऑस्ट्रेलिया की पुलिस, कट्टरपंथियों की अब खैर नहीं!

चाबहार पर हमले से बौखलाया ईरान, कुवैत-बहरीन में भीषण मिसाइल अटैक

केजरीवाल ने सरकार से की बड़ी मांग, पेट्रोल की कीमत 82 रुपये होनी चाहिए, 102 रुपये नहीं