संजय राउत की वाणी और लेखनी मारती है डंक, ईडी कार्रवाई को लेकर अरविंद सावंत ने भाजपा पर साधा निशाना

By अनुराग गुप्ता | Jul 31, 2022

मुंबई। शिवसेना सांसद और नेता संजय राउत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर पार्टी सांसद अरविंद सावंत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। दरअसल, ईडी ने संजय राउत के आवास पर छापेमारी की। कहा जा रहा है कि ईडी के समन के बावजूद संजय राउत पेश नहीं हुए थे जिसकी वजह से जांच एजेंसी शिवसेना नेता के घर पहुंची।

उन्होंने कहा कि सिर्फ महाराष्ट्र में ही भ्रष्टाचारी लोग हैं, और राज्यों में नहीं है ? खुद राज्यपाल जी कहते हैं कि अगर मुंबई से गुजराती और मारवाड़ी निकल जाएंगे तो इसकी आर्थिक राजधानी का स्तर चला जाएगा। इसका मतलब पैसे वाले कौन हैं और छापेमारी किस पर हो रही है ? यह भाजपा करा रही है।

एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि कई लोगों को ईडी का नोटिस मिला है। जांच एजेंसियां चाहे वह ईडी हो, सीबीआई हो, आईटी हो या राज्य की एजेंसियां, ये सभी शिकायत मिलने पर जांच करती हैं। संजय राउत के मामले में यह बार-बार हो रहा है इसलिए इसके पीछे का सही कारण वही बता सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: झूठी कार्रवाई, झूठे सबूत... मैं मर भी जाऊं तो आत्मसमर्पण नहीं करूंगा, घर पर ईडी की छापेमारी को लेकर बोले संजय राउत 

शिवसेना कार्यकर्ताओं का धरना

शिवसेना सांसद के आवास पर ईडी की छापेमारी को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। आपको बता दें कि शिवसेना कार्यकर्ता संजय राउत के आवास के बाहर एकत्रित हो गए और वहीं पर बैठकर ईडी की कार्रवाई का विरोध किया। इसी बीच संजय राउत ने कहा कि मैं मर जाऊंगा मगर आत्मसमर्पण नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि झूठी कार्रवाई, झूठे सबूत...मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा..मैं मर भी जाऊंगा, मैं आत्मसमर्पण नहीं करूंगा...मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है।

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी