संत देव मुरारी बापू ने दी आत्महत्या की धमकी, पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और वसूली के आरोप में किया अरेस्ट

By निधि अविनाश | Dec 02, 2021

एक महिला ने संत देव मुरारी बापू के खिलाफ जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार को महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि, तीन अक्टूबर को संत ने उन्हें गालियां दी है और धक्का भी दिया है। वहीं महिला के इस शिकायत के बाद संत ने दो बजे सुसाइड करने की धमकी दी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि, किशोरपुरा निवासी सौरभ गौतम और गौरव गौतम ने उसके 35 लाख भी जब्त कर रखे हैं जिसको लेकर कोर्ट में पहले से ही केस चल रहा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि, कुछ दिन पहले ही संत देव मुरारी बापू, सौरभ, गौरव और दो अन्य लोग महिला के घर पहुंचकर गाली गलौज की थी और कोर्ट में चल रहे केस को वापस लेने का धमकी दी थी। महिला को साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी और 10 लाख की मांग भी की थी। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा पर बरसे संजय सिंह, बोले- साढ़े चार साल तक इन्हें मथुरा-काशी की नहीं आई याद

महिला के पीछे लगाई कार

पीड़िता ने बताया कि, तीन दिन पहले ही महिला के पीछे कार लगा दी थी जिसमें कई लोग सवार थे। महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में संत देव मुरारी बापू, गौरव, सौरभ और दो अन्य के खिलाफ कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि, महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है और जांच शुरू हो गई है। 

देव मुरारी का बयान

महिला की शिकायत के बाद देव मुरारी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह कहते हुए दिख रहे है कि, उनका महिला के साथ कोई विवाद नहीं हुआ है और न ही महिला से कोई पैसे की लेन-देन की गई है। देव मुरारी ने कहा कि,वह हिंदुत्व को लेकर काम कर रहे हैं और इस कारण कुछ लोग उन्हें रोकना चाहते हैं। इसके अलावा पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि, पुलिस छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्म भूमि स्थान की शाही ईदगाह के लिए पदयात्रा को कमजोर करना चाहती है और मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh Elections 2024: अरुणाचल प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी है पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल, जानिए इतिहास

Article 370 फिर से लागू कराने की किसी में हिम्मत नहीं, पीएम मोदी ने कांग्रेस को दिया चैलेंज

झारखंड में अलग अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, नौ जख्मी

अयान मुखर्जी की डिनर पार्टी में बीवी आलिया भट्ट के साथ दिखे रणवीर कपूर, गर्लफ्रेंड का हाथ थामे नजर आए ऋतिक