एसएयू मामला: पीड़िता को अश्लील संदेश मिलने वाले ईमेल आईडी का इस्तेमाल करता था उसका दोस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2025

यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (एसएयू) की 18 वर्षीय छात्रा को अश्लील और धमकी भरे संदेश भेजने के लिए जिस ईमेल पते का इस्तेमाल किया गया था उस तक उसके मित्रों में से एक की पहुंच थी।

लापता होने की सूचना मिलने के एक दिन बाद 13 अक्टूबर को वह घायल अवस्था में और फटे हुए कपड़ों के साथ मिली थी। मंगलवार को उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और उसे गर्भपात की गोली खाने के लिए मजबूर किया गया।

उसने यह भी आरोप लगाया कि घटना से पहले के दिनों में उसे ईमेल और सोशल मीडिया के माध्यम से आर्यन यश नाम के एक व्यक्ति से अश्लील और धमकी भरे संदेश मिल रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण से पता चला है कि जिस ईमेल पते से संदेश भेजे गए थे, उसे कई उपकरणों से एक्सेस किया जा रहा था और उसके मित्रों में से एक की उस तक पहुंच थी।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में