सौरभ मालवीय की नई पुस्तक 'अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश’, बता रही UP की विकास गाथा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2021

पिछले दिनों नई दिल्ली के यश पब्लिकेशंस ने पुस्तक ’अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश’ प्रकाशित की है। जैसा कि नाम से ही विदित है कि इसमें उत्तर प्रदेश की जन कल्याण की योजनाओं को सम्मिलित किया गया है अर्थात 168 पृष्ठों की यह पुस्तक 40 योजनाओं का संग्रह है। सर्वविदित है कि नागरिकों के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। प्रत्येक योजना का यही उद्देश्य होता है कि उसका लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। जब योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचता है, तो वह योजना सफल मानी जाती है। वर्तमान में देश में लगभग डेढ़ सौ योजनाएं संचालित हैं। इनमें अधिकतर पुरानी योजनाएं हैं। इनमें कई ऐसी पुरानी योजनाएं भी हैं, जिनके नाम बदल दिए गए हैं। इनमें कई ऐसी योजनाएं भी हैं, जो लगभग बंद हो चुकी थीं और उन्हें पुन : आरंभ किया गया है। इनमें कुछ नई योजनाएं भी सम्मिलित हैं। देश में दो प्रकार की सरकारी योजनाएं चल रही हैं। पहली योजनाएं वे हैं, जो केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती हैं। इस तरह की योजनाएं पूरे देश या देश के कुछ विशेष राज्यों में चलाई जाती हैं। दूसरी योजनाएं वे हैं, जो राज्य सरकारें चलाती हैं। राज्य में संचालित अधिक योजनाएं केंद्र द्वारा ही चलाई जाती हैं। इनके कार्यान्वयन पर व्यय होने वाली राशि का एक बड़ा भाग केंद्र सरकार वहन करती है और एक भाग राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।    

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom । राजस्थान में बड़े बदलाव की तैयारी, UP में माफियाओं पर चल रहा बुलडोजर

चूंकि लेखक राष्ट्रवादी विचारों के प्रहरी हैं। उनकी लेखनी धर्म, समाज, संस्कृति, राष्ट्रबोध एवं मानवदर्शन से ओतप्रोत है। इस पुस्तक में भी उन्होंने जन साधारण के हित को सर्वोपरि रखा है। लेखक के अनुसार- इस पुस्तक के माध्यम से सरकार की कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। अज्ञानता और अशिक्षा के कारण लोगों को सरकार की जन हितैषी योजनाओं की जानकारी नहीं होती, जिसके कारण वे इन योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं। इस पुस्तक का उद्देश्य यही है कि पात्र लोग उन सभी योजनाओं का लाभ उठाएं, जो सरकार उनके कल्याण के लिए चला रही है। इन योजनाओं की जानकारी संबंधित मंत्रालयों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

समीक्ष्य कृति : अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश 

लेखक : डॉ. सौरभ मालवीय 

प्रकाशक : यश पब्लिकेशंस, नई दिल्ली

पृष्ठ : 168

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा