यूपी में भारी बारिश का प्रकोप, योगी सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने की घोषणा की

By निधि अविनाश | Sep 17, 2021

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने के कारण योगी सरकार ने दो दिनों के लिए सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने की घोषणा की है। वहीं यूपी के बारांबकी में तेज बारिश होने के कारण एक दिवार ढह गई। बता दें कि  पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है। पूर्वी यूपी में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, बिजली की लाइनें टूट गईं और कई क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद रेलवे लाइनें में पूरा जलजमाव हो गया है।

भारी बारिश में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि, अधिकारियों ने घोषणा की थी कि रायबरेली और अमेठी जिलों में स्कूल आठवीं कक्षा तक बंद रहेंगे। हालांकि, लगातार बारिश को देखते हुए यूपी भर के सभी स्कूल बंद किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तूफान के बाद दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। द वेदर चैनल की रिपोर्ट में भविष्यवाणी की गई थी कि पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी, जबकि उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होगी।

प्रमुख खबरें

27 देशों के साथ भारत करेगा सबसे बड़ी डील, PM मोदी की ब्रूसेल यात्रा पक्की!

कृषि मंत्री Vijay Kumar Sinha की दो टूक, खाद और बीज में गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

यूपी में Pankaj Chaudhary ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP कार्यकर्ताओं को दिए 5 जीत के मंत्र

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में Kuldeep Yadav और वरुण को मौका मिलना मुश्किल: बहुतुले