शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 220 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,900 अंक के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2019

मुंबई। विदेशी कोषों के प्रवाह और सकारात्मक घरेलू और वैश्विक संकेतों के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 220.26 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,272.13 अंक पर चल रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 64.80 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,908.90 अंक पर था। 

सेंसेक्स की कंपनियों में एसबीआई, इन्फोसिस, आईटीसी, सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक 2.64 प्रतिशत तक के लाभ में थे। वहीं भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा येस बैंक 0.92 प्रतिशत तक नुकसान में चल रहे थे।

प्रमुख खबरें

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

गरीब मां के बेटे के PM बनने से Rahul Gandhi अवसाद में: CM Pushkar Singh Dhami

X पर राजनीतिक और खेल चर्चाओं में अप्रत्यक्ष आक्रामकता ज्यादा, GIM के रिसर्च में खुलासा

अस्पताल पर बमबारी और मलबे में फंसे थे Mojtaba Khamenei? ईरानी नेता ने बताई पूरी कहानी