इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा सितंबर माह, बदल जाएगी किस्मत

By प्रिया मिश्रा | Sep 01, 2021

सितंबर माह कई राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सितंबर महीना विशेष रूप से तीन राशियों के लिए बहुत सारी खुशियां और शुभ समाचार लेकर आएगा। इस महीने इन तीन राशि के जातकों को माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इस दौरान इन तीन राशि वालों को हर क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सितंबर में किन राशियों के लिए शुभ रहेगा- 

सितंबर का महीना वृषभ राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इस महीने वृषभ राशि के जातकों पर माँ लक्ष्मी प्रसन्न रहेंगी। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आपको कई स्त्रोतों से धनलाभ होने का योग है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। 

कर्क

सितंबर का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहेगा। इस महीने आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपके लिए धनलाभ के योग बनेंगे। इस महीने आपके कार्य सिद्ध होंगे और आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान व्यापारी जातकों को कारोबार में मुनाफा हो सकता है। इस महीने सरकारी कामों में लाभ हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: जीवन में चाहते हैं धन-दौलत तो बुधवार को करें ये ज्योतिषीय उपाय

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर महीना खुशियों से भरा रहेगा। इस महीने मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम हासिल होंगे। इस महीने आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा रहेगी। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि के योग हैं और आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। हालाँकि, इससे आपकी जिम्मेदारियाँ और काम का बोझ भी बढ़ेगा। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। सितंबर महीने में मिथुन राशि वालों के लिए वाहन सुख का योग है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?

Dhanteras पर निरोगी काया के लिए अपनाएं Vastu Tips, उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में रखें जल

ईरानी तेल नेटवर्क की मदद पर Chandigarh के दंपति और उनकी फर्म्स पर US Sanctions

पंजाब में Stubble Burning से जहरीली हुई दिल्ली की हवा, Manjinder Singh Sirsa का मान सरकार पर आरोप