छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सात नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बुधवार को सात नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे पूना नर्कोम ‘‘नई सुबह, नई शुरुआत‘‘ अभियान से प्रभावित होकर सात नक्सलियों - मड़कम मासा, माड़वी हिरमा, मड़कम भीमा, मड़कम बण्डी, मड़कम नंदा, सोड़ी जोगा और लछिन्दर- ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: हिंदू पक्ष ने कहा- ASI 'शिवलिंग' की करे वैज्ञानिक जांच, मुस्लिम पक्ष ने बताया फव्वारा, ज्ञानवापी मामले में 7 अक्टूबर को आएगा फैसला

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली मिलिशिया सदस्य, चेतना नाटय मंडली के सदस्य और दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के सदस्य हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ एर्राबोर थाना क्षेत्र में विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Mumbai 26/11: कसाब को क्लीन चिट देकर क्या साबित करना चाहती है कांग्रेस? उज्जवल निकम ने पूरे मामले पर क्या कहा

T20 Word Cup से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की भविष्यवाणी, जानें विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर क्या कहा?

Amethi-Raebareli: गांधी परिवार के गढ़ को बचाने में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, इन दो दिग्गजों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Pakistan ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है, फारूक अब्दुल्ला की चेतावनी- भारत ने PoK पर नजर डाली तो एटम बम गिरेगा