रामायण के लक्ष्मण का दिखा सेक्सी अंदाज, अंडरवॉटर रोमांस की थ्रोबैक फोटो वायरल

By रेनू तिवारी | Apr 28, 2020

दूरदर्शन पर लॉकडाउन के दौरान रामानंद सागर की रामायण का टेलीकास्ट किया गया। रामायण  बच्चे, बूढे, जवानों सहित सभी लोगों ने खूब पसंद किया। रामायण की लोकप्रियता के कारण दूरदर्शन की टीआरपी ने छप्पर फाड़ दिया। बड़े-बड़े चैनल दूरदर्शन के सामने घराशाही हो गये। रामायण को लोगों ने इतना क्यों पसंद किया उसका कारण है रामायण की कास्ट और बिना कोई मसाला एड किए बिना केवल रामायण को बनाने वाली इसका निर्देशन। रामायण के हर कलाकार ने अपने अभिनय से अपने किरदार को पर्दे पर जिंदा कर दिया था। रामायण मे लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी का लोग असली नाम भूल गये थे उन्हें आज तक लोग लक्ष्मण के नाम से ही जानते हैं। रामायण के लक्ष्मण ने सोशल मीडिया पर अपनी एक बहुत ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

तस्वीर को अगर आप सुनील की लक्ष्मण की छवि से बाहर निकल कर देखोगे तो उनकी ये तस्वीर काफी सेक्सी है। लक्ष्मण अपनी यंग एज के दौरान काफी हैंडसम थे। ज्यादा फर्क तो आज भी नहीं आया है। सुनील ने हाल ही में ट्विटर हैंडल पर अपनी एक ऐसी ही अनसीन फोटो शेयर की है जिसमें वे एक्ट्रेस अनुराधा के साथ अंडरवाटर रोमांटिक सीन करते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कौन है ये खूबसूरत औरत जो ऐश्वर्या राय को टक्कर दे रही हैं? जानें क्या है इस प्यारे से चेहरे की सच्चाई

सुनील की ये तस्वीर उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही काफी अच्छे कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सुनील आप बहुत हॉट थे। सुनील के द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर 1985 में आयी फिल्म बरसात के सेट की है जिसमें सुनील एक्ट्रेस अनुराधा के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि रामायण के रिपीट टेलीकास्ट के बाद सोशल मीडिया पर सुनील की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। आजकल सुनील सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करके अपने फैंस अपनी अपडेट देते रहते हैं। बॉलीवुड में सुनील ने बरसात सहित कई फिल्मों में काम किया लेकिन दुनियाभर में पहचान उन्हें रामानंद सागर की रामायण से मिली।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर